Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

क्रिकेट

भविष्य को लेकर संशय में हैं ली

मेलबर्न । एक के बाद एक चोट के चलते चौपट हो रहे अंतरराष्ट्रीय कैरियर को देखते हुए आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेट्र ली का कहना है कि वह अपने भविष्य के लिये अनिश्चत है और संभव है कि वह कभी गेंदबाजी नही कर पाये। कोच नीलसन ने ली के लिये टेस्ट टीम के दरवाजे यह कह कर बंद कर दिये कि उसका भविष्य वन डे में निहित है।
३३वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर पिछले साल दिसंबर में हुई अपनी कोहनी की चोट की सर्जरी के बाद पूरी तरह से पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाये तो उन्हे अपने कैरियर से जुड़े कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में ३१० और वन डे में ३२४ विकेट ले चुके ली ने कहा, ''जहां तक मेरी क्रिकेट का सवाल है कुछ भी संभव है हो सकता है मै वन डे में ही खेल संकू या फिर बिलकुल ही न खेंलू।''
ली ने कहा, ''हो सकता है मै गेंदबाजी नहीं कर पाउं और अगर ऐसा होता है तो भी मै अपने कैरियर से संतुष्ट हूं। लेकिर अभी से यह नहीं कहा जा सकता कि मेरा कैरियर खत्म हो चुका है।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


ताजा समाचार


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600