Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

बोलीवुड

आइटम गर्ल की भूमिका में कटरीना

मुंबई। बॉलिवुड में भले ही कटरीना कैफ को कामयाबी का दूसरा नाम समझा जाता हो और प्रड्यूसर्स की चेहती ऐक्ट्रेस बन गई हों लेकिन मायानगरी की यह शोख हसीना आने वाली फिल्म 'तीस मार खान' में आइटम गर्ल बनने जा रही हैं। फराह खान की इस फिल्म में कटरीना की जोड़ी दार बने हैं अक्षय। कैट पहले भी 'नमस्ते लंदन' 'वेलकम' 'सिंह इज किंग' और हाल ही में रिलीज हुई 'दे दना दन' में अक्षय के साथ काम कर चुकी हैं।
फराह के पति और फिल्म के निर्माता शीरीष कुंदेर कहते हैं कटरीना इस फिल्म में आइटम गर्ल की भूमिका करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं इससे ज्यादा कुछ भी खुलासा नहीं कर सकता। कटरीना अपने करियर में पहली बार आइटम गर्ल बनने जा रही हैं।


लोकतेज में और भी


ताजा समाचार


क्रिकेट


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600