बोलीवुड
शाहर्खि-गौरी की लव स्टोरी पर फिल्म बनेगी
शाहर्खि खान और उनकी पत्नी गौरी खान की प्रेम कहानी पर्दे पर उतरेगी। जी हां, शाहर्खि के सबसे करीबी दोस्त करण जौहर इस वास्तविक जोड़े की प्रेम कहानी को पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन शाहर्खि खान के किरदार के लिए सवाल बना हुआ है। शाहर्खि और गौरी को बॉलीवुड में सबसे 'हॉट' और खूबसूरत जोड़ी माना जाता है। ग्लैमर के मामले में गौरी अपने सुपरस्टार पति को टक्कर देती हुई नजर आती हैं। शाहर्खि ने गौरी के साथ अपनी प्रेम कहानी को कई बार टीवी और अखबारों के जरिए बयां किया है। लेकिन अब पहली बार इनकी 'लव स्टोरी' को पर्दे पर उतारने की तैयारी हो रही है। सवाल यह है कि ४५ साल के हो चुके शाहर्खि २२ साल के शाहर्खि कैसे नजर आएंगे। करण के पास इसका भी रास्ता है। वे शाहर्खि के बेटे आर्यन को शाहर्खि के किरदार में उतारेंगे। लेकिन इसके लिए शाहर्खि के प्रशंसकों को आर्यन के बड़े होने तक इंतजार करना होगा।
|