गजब दुनिया
मिनटों में लौटाए खूबसूरती
महिलाएं अतिप्राचीन काल से ही सौन्दर्य निखारने के लिए फेस मास्क का सहारा लेती हैं। पहले की महिलाएं घर में सौन्दर्य प्रसाधन का निर्माण करती थीं, अब बाजार में बिक रहे प्रसाधनों पर अधिक निर्भरता बढी है। फेस मास्क मिनटों में स्किन को यंग और शाइनी लुक देता है। आप अपने स्किन के अनुसार क्ले फेस मास्क, ऑरेंज फेस मास्क, कीम मास्क और जेल मास्क में से कुछ भी चुन सकते हैं। क्ले मास्क लगाने से चेहरे की त्वचा कोमल और चमकने लगती है। यह मास्क चेहरे का अतिरिक्त तेल और धूल-धक्कड सोख लेते हैं। यह त्वचा को टाइट कर रक्त का प्रसार बढ़ाता है। क्ले मास्क ग्रीसी और रफ टेक्सचर वाली त्वचा के लिए सबसे यादा फायदेमंद होता है। इसमें सबसे पहले किसी फेस वॉश से चेहरा साफ कर लें। इसके बाद पूरे चेहरे पर एकसार लगा लें। इसे पूरी तरह सूखने दें। लगभग १० से २० मिनट में आप इसे दूसरी स्किन की तरह निकाल सकते हैं। यह मास्क चिन से ऊपर की तरफ को निकाला जाता है। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं, ब्लैक हेड्स और कुछ मात्रा में फेशियल हेयर भी निकाला देता है। यह मास्क नॉर्मल, ड्राई और कॉम्बिनेशन, सभी तरह की स्किन को सूट करता है। सबसे पहले अपना फेस अच्छी तरह साफ कर लें। अगर आपकी त्वचा न ड्राई या नॉर्मल के बीच में है, तो मॉइश्चराइजर लगाएं। नारियल तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह बहुत प्राकृतिक होता है और इसको लगाने से चेहरे का तेल भी खत्म नहीं होता। अगर आपकी ग्रीसी और ऑयली त्वचा है, तो सीधे फेस मास्क लगाएं। तब किसी भी तरह के तेल का प्रयोग करने की जरूरत नहीं होती। इसे लगाने के दौरान ऐसी जगह पर रहें, जहां आपको आराम लगे। क्योंकि जब आप जेल या क्ले मास्क लगाएंगे, तो आपको १० से २० मिनट तक केवल स्थिर और शांत रहना होगा। अगर आप मास्क लगाकर कुछ बोलेंगे, तो मास्क स्ट्रेच हो जाएगा और चेहरे पर प्रभाव पडेग़्ाा। द्वमास्क को संवेदी हिस्सों जैसे, आंख, भौं और होठ पर न लगाएं। फेस मास्क को गाल, ललाट, नाक, चिन और गर्दन पर लगाएं। लोग यादातर अपने गर्दन पर मास्क नहीं लगाते, जिससे चेहरा तो ब्लीच दिखता है, पर गला वहीं पुराना डार्क स्किन टोन वाला नजर आता है। नेचुरल मास्क ही त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। मास्क चुनने करने से पहले अपनी स्किन टाइप पर ध्यान दें। अगर आपके नाक के आसपास की त्वचा तैलीय है और गाल ड्राई हैं, तो आप दो तरह के मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। ड्राई स्किन के लिए मास्क कोकोनट मास्क लाभकारी होता है। टोमैटो पल्प मास्क त्वचा का रंगत निखारने में कारगर होता है। तैलीय त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी उपयोगी होता है। ऑरेंज मास्क सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी होता है। हनी मास्क का प्रयोग सप्ताह में एक बार लगाने से त्वचा निखर जाती है। क्यूकम्बर एंड मिल्क मास्क से चेहरा साफ भी होता है तथा रंगत भी आती है। इसे आप रोज भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
|