समाचार विशेष
कॉफी कप-मोमबाती भी बताते हैं भविष्य
नई दिल्ली ।अगले या पिछले भविष्य का राज जानने की तमन्ना रखने वालों के लिए यह खुशखबरी है कि वे अपने कॉफी मग या जलती हुई मोमबती से भी अपना भविष्य जान सकते हैं। प्रगति मैदान पर चल रहे नक्षत्र मेले में इन दिनों कई तरह के भविष्य वक्तञ आम जनता के लिए भविष्यवाणियां कर रहे हैं। बदलते दौर में सिफर् कॉफी के रूप का ही नहीं बल्कि पिघलती मोमबातियों का भी उपयोग भविष्य बताने के लिए किया जा रहा है। इस पद्धति में रंगीन मोमबातियां जलायी जाती हैं। पिंघले मोम को पानी के एक पात्र में डाला जाता है। पानी में मोम डालने से विभिन्न प्रकार की आकृतियां बन जाती हैं और पानी पर तैरने लगती हैं। रीडर उन आकृतियों के आधार पर भविष्यवाणी करता है। इस पद्धति को सेरोमैसी नाम दिया गया है। एक ज्योतिष के अनुसार उसके यहां आने वाले अधिकतर लोगों को इन पद्धतियों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती। वे सिफर् उत्सुकतावश आते हैं। कॉफी कफ रीडिंग या सेरोमैसी के लिए एक व्यक्ति से न्यूनतम पांच सौ रूपए लिए जाते हैं। ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार देवाज्ञ सनोरिया का कहना है कि कॉफी कप रीडिंग और सेरोमैंसी अभी शुरूआती चरण में हैं। इस वजह से इसके बहुत जानकार नहीं हैं। एक अन्य ज्योतिषी के अनुसार इन दोनों तरीकों सहित करीब ३०० पद्धतियां हैं जिनके सहारे भविष्य बताया जा सकता है। उनका कहना था कि अगर ज्योतिषी निपुण हैं तो उनकी अधिकतर भविष्यवाणियां सही होती हैं। इस बार नक्षत्र मेले में युवाओं की संख्या खासी रही है। वैसे नक्षत्र पैवेलियन में हर उम्र तथा समाज के हर वर्ग के लोग आ रहे हैं।
|