ताजा समाचार
अंडमान निकोबार की सुरक्षा पुख्ता करेगा भì
कोलकता । अंडमान निकोबार समुद्री क्षेत्र पर चीन की घुसपैठ को नाकाम करने की तैयारी में भारत जुट गया है। साथ ही ५७२ बंदरगाहों वाले इस गैर आबादी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारत ने अतिरिक्त मीलिट्री बेस बनाना शुरू कर दिया है। मुल्क की इस आखिरी सेना कैंप को ताकतवर बनाने के लिए भारत ने इन इलाकों में अलग से युद्धपोतों की तैनाती का फैंसला लिया है। इतना ही नहीं सरकार ने इन इलाकों से होने वाली तस्करी पर भी अंकुश लगाने की कवायद तेज कर दी है। गौरतलब है कि इन इलाकों से नेश के कारोबारी आसानी से अपनी मंशा मे कामयाब हो जाते है। इसके अलावा इन क्षेत्रों से आतंकवादी भी क्षेत्र की सुरक्षा में सेंध लगाने की फिराक में रहते है। सुरक्षा के साथ-साथ भारत यहा से होने वाले कारोबार पर भी ध्यान देने में जुटा है। यहां मौजूद व्यपारिक जहाजों के रास्ते मलाक्का स्ट्रेट से सालाना ७० हजार व्यापारिक जहाज आते है और यह देश के ३० प्रतिशत माल के व्यापार में सहभागी बनता है। लिहाजा सरकार ने २.०१ मिलियन स्क्वायर किलोमीटर वाले इस क्षेत्र की घेराबंदी करने का भी मन बनाया है।
|