Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

ताजा समाचार

पवार-ठाकरे मुलाकात को कांग्रेस ने नहीं दी 

नई दिल्ली ।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के साथ हुई मुलाकात को कांग्रेस ने ज्यादा तरजीह न देते हुए कहा है कि इसके कोई राजनैतिक मायने न तलाशे जाएं। पार्टी ने कहा है कि यह मुलाकात भारत में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट को निर्विघ्न आयोजित करवाने के मामले में हुई है। पार्टी प्रवक्तञ शकील अहमद ने आज यहां कहा कि पार्टी इस बैठक में कोई राजनैतिक निहितार्थ नहीं देखती।
पार्टी ने कहा कि पवार ने मंत्री या राकांपा के प्रमुख के रूप में नहीं बल्कि क्रिकेट की एक इकाई के अधिकारी के रूप में ठाकरे से मुलाकात की थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शिव सेना के बीच हाल में हुए वाक्युद्ध के बाद पवार की ठाकरे से मुलाकात का पार्टी और जनता में गलत संदेश जाने के बारे में पूछने पर अहमद ने कहा कि मामले को इस परिप्रेक्ष्य में नहीं देखा जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि पवार आईपीएल में आस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों की मौजूदगी का विरोध करने के शिव सेना के फैसले के मद्देनजर इस लीग का बिना किसी र्किावट के आयोजन सुनिश्चित कराने के लिए ठाकरे से मिले थे।
कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पवार की ठाकरे से मुलाकात के कांग्रेस के लिहाज से सही नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैं ऐसा नहीं समझता। पवार अगर क्रिकेट से जुड़े मामलों में तोडफ़ोड़ की राजनीति रोकने के लिए ठाकरे से मिले तो मुझे नहीं लगता कि लोगों को इस मुलाकात पर अटकलें लगानी चाहिये।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


क्रिकेट


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600