खेल
पत्नी के साथ दिन गुजार रहे हैं वुड
न्यूयॉर्क । विवाहाोर संबंधों को लेकर जमकर आलोचना झेल चुके अमेरिकी स्टार गोल्फर टाइगर वुड का जीवन अब वापस पटरी पर लौटने लगा है। सूत्रों के अनुसार वुड अब रिहैबिलिटेशन केंद्र छोडक़र घर में पत्नी और बच्चों के साथ पारिवारिक जीवन गुजारने लगे हैं। वुड की पत्नी एलिन नोर्देग्रेन (२९) अपने पति को लाने हेतिसबर्ग स्थित उनके घर गई। वुड की एक दो वर्षीय बेटी सैम और पुत्र चार्ली है। सूत्रों के अनुसार अब वुड दंपति ने लोगों की नजरों से दूर रहने का फैसला किया है। बच्चों की गोल्फ खिलाड़ी से छह सप्ताह से भेंट नहीं हुई है और उनकी यह निजी मधुर मुलाकात थी।
|