Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

क्रिकेट

पाक के 20-20 खिलाड़ी सर्वोश्रेठ- शाहरूख

नई दिल्ली । बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल-३ में शामिल किए जाने को लेकर अपने पूर्व के बयान पर कायम रहते हुए कहा कि पाकिस्तान के २०-२० खिलाड़ी दुनियाभर में सर्वोष्ठ हैं।
एक साक्षात्कार में शाहरूख ने कहा, मेरा मानना है पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में शामिल किया जाना चाहिए था। वे दुनिया के ोष्ठ टवेंटी-२० खिलाड़ी हैं। वे विश्र्व चैंपियन हैं और उनका खेल अदभुत है। किंग खान ने कहा कि आईपीएल की हर टीम की यही मंशा होती है कि वे बेहतर से बेहतर खिलाड़ी को अपनी टीम के लिए चुने। उन्होंने कहा, यहां कई लोग हैं जो ७०-८० करोड़ र्पिये प्रतियोगिता जीतने के लिए खर्च करते हैं। इस बारे में आप मुझसे पूछेंगे तो मैं भी यही कहूंगा कि मैं उसे लेना चाहता था, मैं फलां को लेना चाहता था। इस बारे में सभी टीम का मनोबल ऊंचा होता है।
शाहरूख ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चुने जाने को लेकर उठे बवाल से पहले भी मैं पाकिस्तान के खिलाड़ी को अपनी टीम कोलकाता में लेना चाहता था। उन्होंने कहा, जहां तक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं चुने जाने का सवाल है तो मैं वही कह रहा हूं जो सबने कहा है। यानी उन्हें चुना जाना चाहिए था। मैं अब्दुल रज्जााक को अपनी टीम में शामिल करना चाहता था। अखबारों में ये खबरें काफी पहले से आनी शुरू हो गई थी।
उन्होंने कहा कि इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहा, कुछ समस्या है और हमें इससे इनकार नहीं है। हम पाकिस्तान पर आरोप लगाते हैं और वो हमपर। लेकिन हकीकत ये है कि दोनों देशों के लोग एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और इस तरह की बातों से वे पथ से भटक जाते हैं।
शाहरूख ने कहा, मेरा परिवार पाकिस्तान से है। मेरे पिता का जन्म वहां हुआ था और उनका परिवार भी वहीं पला बढ़ा। क्या हम दोनों देशों के राजनेताओं के बयानों से खुद को बांट ले। क्या कोई यह नहीं कह सकता है कि हम दोनों पड़ोसी प्यार से रहे। किंग खान ने साथ ही कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, आईपीएल के पहले संस्करण में मेरी टीम में पांच पाकिस्तानी खिलाड़ी थे तब लोग कहते थे कि आपकी टीम में बहुत सारे पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। लेकिन मैं तो यही कहना चाहूंगा कि इन चीजों में राजनीति नहीं होनी चाहिए।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


ताजा समाचार


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600