क्रिकेट
आईपीएल में शामिल होने चाहिए सर्वोष्ठ खिला
पूर्व भारतीय कप्तान ने शाहरूख का समर्थन किया नई दिल्ली । आईपीएल-३ में पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को शामिल किए जाने के बयान को लेकर विवादों में घिरे बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान को अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का भी समर्थन मिल गया है। अजहर ने कहा कि ट्वेंटी-२० टूर्नामेंटों में दुनिया के सर्वोष्ठ खिलाडिय़ों को शामिल किया जाना चाहिए, चाहे वे किसी भी देश के हों। अजहर ने कहा कि मेरा मानना है कि इतने बड़े टूर्नामेंट में प्रायःक्रिकेट खेलने वाले हर देश के अच्छे खिलाडिय़ों को मौका मिलना चाहिए। पूर्व कप्तान ने कहा राजनीति और खेल दो अलग चीजें हैं इसलिए खिलाडिय़ों को राजनीति से अलग रखना चाहिए। आईपीएल में अच्छे खिलाडिय़ों के खेलने से टूर्नामेंट की लोकप्रियता बढ़ेगी।
|