Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

बोलीवुड

चूजी हुई कैटरीना

कैटरीना कैफ के हॉलिवुड मूवी इटेलियन जॉब की रीमेक बना रहे अब्बास मस्तान की फिल्म साइन करने की खबरों के बीच एक और खबर यह है कि उन्होंने इससे इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक कैटरीना ने फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी थी, लेकिन अब स्क्रिप्ट पढऩे के बाद उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि आजकल कैट काफी चूजी हो गई हैं। पहले की बात और थी, जब वह अपनी बड़े हीरोज के अपोजिट फिल्में बिना कुछ सोचे समझे साइन कर लेती थीं। आजकल कैटरीना फिल्म साइन करने से पहले अपने रोल के बारे में पूरी जानकारी लेती हैं। कैटरीना के फिल्म में काम करने से इनकार करने की एक वजह लीड एक्टर में बदलाव भी बताई जा रही है। गौरतलब है कि पहले सैफ अली खान को फिल्म के लीड हीरो के तौर पर साइन किया गया था, तो कैटरीना भी काफी उत्साहित थीं। लेकिन अब सैफ के फिल्म से बाहर होते ही उन्होंने भी कन्नी काट ली है। हालांकि आजकल कैटरीना फिल्मों के लिए हामी भरने के बाद इनकार करने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। पिछले तीन महीनों में यह तीसरी फिल्म है, जिसके लिए उन्होंने इनकार किया है। इनमें संजय गढवी की ७ डेज इन पैरिस और अनीस बज्मी की थैंक यू शामिल है।


लोकतेज में और भी


ताजा समाचार


क्रिकेट


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600