बोलीवुड
केटरीना *द इटालियन जाब* छोड़ सकती हैं
मुंबई। केटरीना कैफ इन दिनों बाक्स आफिस की महारानी बनी हुई हैं, उनकी पिछली फिल्में ने बाक्स आफिस पर अच्छा बिजनेस किया हैं। केटरीना आजकल फिल्में चुनने के मामले में सतर्कता बरत रही हैं। ऐसा कहा जा रहा हैं कि केटरीना अब्बास मस्तान की रीमेक फिल्म 'द इटालियन जाब' में अपने रोल से संतुष्ट नहीं हैं, हालांकि वे पहले इस फिल्म के लिए अब्बास मस्तान को हां कह चुकीं हैं। लेकिन जब उन्होंने इस फिल्म की कहानी पढ़ी तो उन्हें अपना रोल पसंद नहीं आया। इससे पहले वे बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने के लिए कैसे भी रोल स्वीकार कर लेती थी। लेकिन अब केटरीना अपने रोल को लेकर गंभीर हो गई हैं। अब वे फिल्मों के चयन को लेकर सर्तक हैं। केटरीना के बारे यह कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सैफ अली भी पहले काम करने वाले थे लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी हैं, इसीलिए केटरीना भी फिल्म छोडऩा चाहती हैं। केटरीना कैफ की यह तीसरी फिल्म होगी यदि वे इसे छोड़ती हैं, इससे पहले वे संजय गढ़वी की 'सेवन डेज इन पेरिस' और अनीस बज्मी की 'थैंक यू' भी छोड़ चुकी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि केटरीना कैफ ने अब्बास मस्तान से उनके रोल में कुछ बदलाव करने के लिए कहा हैं यदि वे उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते हैं। इस स म्बंध में अब्बास मस्तान और केटरीना कैफ दोनों अपने वक्तव्य के लिए उपलब्ध नहीं थे।
|