Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

गजब दुनिया

माचिस की तीली और ऊंगलियों का खेल

अब एक मजेदार खेल में हिस्सा लीजिए। माचिस की एक तीली को अपनी तीन उंगलियों में इस तरह फंसाइए कि बीच वाली उंगली तीली के ऊपर हो। अब बीच वाली उंगली से तीली के सहारे दोनों उंगलियों पर दबाव डालकर तीली को तोडऩे की कोशिश करें। अंगूठे और छोटी उंगली का इस्तेमाल न करें। यह खेल के नियमों के खिलाफ होगा। न तोड़ पाएं, तो उार पृष्ठ देख लें।
उसमें तीली इन्हीं तीनों उंगलियों से तोड़ी जाएगी, मगर एक तरकीब से। फिलहाल आप चित्र में देखें कि कैसे तीली को तोड़ा जा रहा है। यह एक अस म्भव स्थिति है क्योंकि आप अपनी उंगलियों से तकनीकी फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। आपकी उंगलियां उाोलक (लीवर) की तरह कार्य कर सकती हैं, जो कि एक उपकरण हैं। इनके सही इस्तेमाल से बल को बढ़ावा मिलता है।
आधार की सही स्थिति उाोलक की सबसे बड़ी सहायक होती है और इससे बल सही दिशा में लगता है। तीली और उंगलियों की इस स्थिति में, पोरों का आधार हाथ की उंगलियों के जोड़ पर है।
इस तरह जब आप तीली पर बल लगाते हैं, तो वह जोड़ों पर लगता है, जिससे उंगलियों की मांसपेशियां और कमाजोर हो जाती हैं। इस तरह तीली तो नहीं टूटती, उंगलियां थकी हुई महसूस होने लगती हैं। तो फिर क्या किया जाए? उंगलियों की स्थिति कैसी होनी चाहिए? तीली कैसे तोड़ें? प्रयास कीजिए।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


क्रिकेट


ताजा समाचार




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600