बोलीवुड
मैं टेलीविजन पर ही शादी करूंगा राहुल
उदयपुर हमेशा विवादों से घिरे रहने वाले राहुल महाजन को जीवनसाथी की तलाश है। एक मनोरंजन चैनल पर रियलिटी शो के दौरान वह जीवनसाथी की तलाश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह शो के दौरान तलाश की गई दुल्हन से ही शादी करेंगे। मनोरंजन चैनल एनडीटीवी इमेजिन के रियलिटी शो राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे में राहुल जीवनशाथी की तलाश करेंगे। इस कार्यम का प्रसारण सोमवार से शुरू होगा। राहुल ने कहा- शो के दौरान जो मेरी जीवनसाथी बनेंगी वही असल जिंदगी में भी मेरी पत्नी होगी। मैं उसी लडक़ी से शादी करूंगा। रियलिटी शो में १५ लड़कियां हिस्सा ले रही हैं जिसमें से एक को राहुल जीवनसाथी चुनेंगे। राहुल ने कहा कि वह एक औरत में तीन गुण देखते हैं जिसमें ईमानदारी, सचाई और हास्यबोध यानी सेंस ऑफ ह्यूमर शामिल है।
|