समाचार विशेष
सीबीएसई को मिला फुल टाइम अध्यक्ष
नई दिल्ली ।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को अन्ततः पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल ही गया। नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने इस पद के लिए बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष विनीत जोशी के नाम को मंजूरी दे दी है। इस पद के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय लम्बे समय से योग्य अफसर की तलाश कर रहा था। पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने मप्र कैडर की आईएएस अफसर प्रज्ञा त्र+चा श्रीवास्तव के नाम को मंजूरी दी थी लेकिन नई सरकार में मंत्री बने कपिल सिब्बल ने यह आदेश रद्द कर दिया था। श्री जोशी के नाम को डीओपीटी ने मानव संसाधन मंत्रालय को सूचना भेज दी है। जोशी मणिपुर-त्रिपुरा काडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्ष २००४ से सीबीएसई में हैं। सीबीएसई चेयरमैन का पदा लंबे समय से खाली चल रहा था। अगस्त २००८ में अशोक गांगुली के रिटायर होने के बाद चेयरमैन के पद पर कोई स्थाई नियुक्ति नहीं हो पाई थी।
|