ताजा समाचार
सोनिया आज झारखंड दौरे पर, दो चुनावी सभा को क
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी आठ दिसंबर को एकदिवसीय दौरे झारखंड आ रही हैं। वे राज्य में दो विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। पार्टी के प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेश सिन्हा ने आज यहां बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कल पहले पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मऊ भंडार ड्डुटबॉल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी,जहां से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लगातार चौथी जीत दर्ज करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी उसी दिन सिसई विधानसभा क्षेत्र के सिसई थाना मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। यहां से गीता उरांव को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया हैं। गीता उरांव कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे कार्तिक उरांव और सुमति उरांव की पुत्री है और इनके पति भापुसे के एक बड़े अधिकारी हैं। सोनिया गांधी ने इससे पहले भी दुमका और धनबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया था। दुमका से जहां स्टीफन मरांडी चुनाव मैदान में हैं, वहीं धनबाद से मन्नान मल्लिक को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया था।
|