क्रिकेट
ईसीबी करना चाहता है भारत-पाक सीरीज की मेजब
लंदन। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेटर बोर्ड (ईसीबी) वर्ष २०११ में भारत और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की मेजबानी करना चाहता है। इंग्लैंड अगले साल पाक और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज की भी मेजबानी कर रहा है। ईसीबी प्रमुख जाइल्स क्लार्क ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान को किसी प्रकार की आपाि न हो तो इंग्लैंड दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज की मेजबानी करना चाहता है। क्लार्क ने कहा कि इंग्लैंड में भारत और पाकिस्तानी मूल के लोगों की बड़ी तादात है और इस लिहाज से इन दो देशों के बीच होने वाले किसी भी मैच की मेजबानी युक्तिसंगत होगी। क्लार्क ने कहा कि ईसीबी पाकिस्तान की मदद करना चाहता है क्योंकि सुरक्षा कारणों से कई देशों के वहां खेलने से इनकार करने के बाद से पाकिस्तानी क्रिकेटर में एक तरह का शून्य कायम हो गया है। भारत-पाकिस्तान सीरीज की मेजबानी की इच्छा जताने वाले ईसीबी को अगले साल गर्मियों में पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है। इस सीरीज के अंतर्गत दो टेस्ट और एक ट्वेंटी-२० मैच खेल जाएगा। जुलाई में होने वाली इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच लार्ड में और दूसरा टेस्ट और ट्वेंटी-२० मैच एजबेस्टन में होगा।
|