ताजा समाचार
अटल, आडवाणी, जोशी ने गिरवाया था बाबरी ढांचा
नई दिल्ली। लिब्रहन आयोग ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी एवं डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जिम्मेदार ठहराया है। आयोग की रिपोर्ट को आज सदन में पेश किया जा सकता है। उधर भाजपा ने रिपोर्ट पर सवाल उठाये हैं।आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि बाबरी मस्जिद गिराया जाना सोची -समझी साजिश का हिस्सा रहा है। वहीं तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी.नरसिम्हाराव को क्लीन चिट दी गई है। ३० जून को आयोग ने रिपोर्ट पी.एम. को सौंपी थी। रिपोर्ट में शिवसेना और भाजपा नेताओं को दोषी ठहराया गया है, वहीं मुस्लिम नेताओं की भी आलोचना की गई है। रिपोर्ट के कुछ अंश आज एक अखबार में प्रकाशित हुए हैं। रिपोर्ट लीक हो गई है। इसे भाजपा ने कांग्रेस की चाल बताया है और मुद्दों से ध्यान हटाने का आरोप लगाया है।
|