Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

ताजा समाचार

चुनाव प्रचार थमा, मतदान आज

जयपुर, । राजस्थान प्रदेश के ४६ स्थानीय निकायों में चुनाव को लिए प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों ने माइक व रैलियों के बजाय घर-घर जाकर जनसंपर्क कर अपना प्रचार कर किया। राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि प्रचार समाप्ति के बाद माइक या रैलियों के जरिए प्रचार किया गया, तो आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। २३ नवंबर को ४६ स्थानीय निकायों में मतदान होगा, जिसमें ६४३० उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें चार निकायों में अध्यक्ष पद के लिए २७० तथा १५९३ वार्डो के लिए ६१६० प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। १९ वार्डो के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान के दिन केंद्र राज्य व निजी संस्थानों में सवैतनिक अवकाश रहेगा। मतगणना २६ नवंबर को सुबह आठ बजे से होगी।
इधर, जयपुर के इतिहास में नगर निगम और महापौर के लिए पहली बार हो रहे जबर्दस्त मुकाबले में कांग्रेस और भाजपा ने सारी ताकत झोंक दी है। गत तीन चुनावों के विपरीत पहली बार कांग्रेस बराबरी की टक्कर दे रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के गढ़ों में भारी भितरघात है लेकिन भाजपा को इसका नुकसान ज्यादा उठाना पड़ रहा है। घनश्याम तिवाड़ी, बृज किशोर शर्मा, नरपत सिंह राजवी, कालीचरण सराफ जैसे प्रभावशाली नेताओं के क्षेत्रों में सर्वाधिक विरोध हो रहा है। इससे निर्दलियों की स्थिति मजबूत हो रही है। ऐसे में त्रिशंक बोर्ड बनने तक की आशंका बलवती हो रही है। हालात ये हैं कि मुस्लिम मतदान और उनकी एकजुटता पर ही महापौर की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल की जीत संभव हैं, वे अल्पसंख्यक अभी तक पूरे मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। दूसरी और भाजपा में चल रहे यादवी संघर्ष के कारण सुमन शर्मा को महापौर बनाने का मुद्दा भी तक पूरी तरह परवान नहीं चढ़ा है। कांग्रेस की जीत में सबसे बड़ी बाधा किशनपोल और हवामहल क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव जैसे माहौल का नहीं होना है, वहीं, सांगानेर के वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों की खिलाफत है लेकिन महापौर के लिए वह विरोध नहीं है। मालवीय नगर क्षेत्र सुमन शर्मा के लिए विशेष तौर पर एकजुट नजर आ रहा है। विद्याधर नगर की भितरघात भी महापौर के लिए नहीं है।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


क्रिकेट


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600