क्रिकेट
वॉर्न ऑल स्टार, क्लार्क संभालेंगे केएफसी è
आज होगा मुकाबला ब्रिसबेन में होगा ऑल स्टार ट्वेंटी-२० मैच मेलबोर्न । ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न और माइकल क्लार्क रविवार को ब्रिसबेन में होने वाले ऑल स्टार ट्वेंटी-२० मैच में आमने-सामने होंगे। वॉर्न ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ की आल स्टार टीम के कप्तान होंगे जबकि क्लार्क केएफसी द्वारा प्रायोजित ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा कि समिति ने बेहतरीन टीमें चुनी है और दर्शकों को मैच में काफी मजा आएगा। उन्होंने कहा कि हमने टीम में ऐसे किसी टेस्ट क्रिकेटर को शामिल नहीं किया है, जो भारत में वनडे श्रृंखला खेलकर लौटे हैं। केएफसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम : माइकल क्लार्क (कप्तान), कैमरून व्हाइट, जार्ज बेली, ब्रॉड हैडिन, डेविड हसी, एंड्रयू मैकडोनाल्ड, क्लाइंट मैके, पीटर सिडल, स्टीवन स्मिथ, शान टैट, एडम वोजेस, डेविड वॉर्नर। जॉनी वाकर एसीए ऑल स्टार टीम : शेन वॉर्न (कप्तान), ट्रेविस बर्ट, ली कार्सेलडाइन, एडम गिलक्रिस्ट, डेनियल हैरिस, मैथ्यू हेडन, जासन क्रेजा, रेट लाकईयर, ग्राहम मनोउ, ग्लेन मैग्राथ, नाथन रीयरडान, नाथन रिमिंगटन।
|