इंटरनेशनल
इटली में दो पाकिस्तानी गिरफ्तार
- मुंबई आतंकी हमले के मददगार रोम । मुम्बई आतंकी हमले को लेकर दो लोग इटली में गिरफ्तार हुए हैं, यह दोनो ही पाकिस्तानी नागरिक हैं। इससे एक बार फिर आतंकी हमले में पाक की भूमिका स्पष्ट रूप से दुनिया के सामने आई है। इटली के ब्रेसिया शहर से गिरफ्तार इन दोनो पाकिस्तानी नागरिकों ने मुम्बई हमले के लिए संसाधन और आर्थिक सहायता मुहैया कराई थी। आतंकियों के पास से जो इंटरनेट फोन (वीओआई) मिले हैं उनकी व्यवस्था कई देशों में ड्डैले आतंकी नेटवर्क के जरिए हुई है। भारत ने अब तक जो डोजियर पाक को सौंपे गए हैं। उसमें सभी मुद्दों को उठाया है। गौरतलब है कि मुंबई आतंकी हमले के तार कई देशों में ड्डैले होने के पहले ही पुखता सबूत मिले हैं, हाल ही में पाक मूल के कनाडाई नागरिक राण और अमेरिक राण और अमेरिकी नागरिक डेविड हेडली को भी पकड़ा गया है।इन पर भी आतंकवाद ड्डैलाने का आरोप है। यह दोनो मुंबई हमले से हपले और उसके बाद कई बार भारत आए थे। मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान में भी कई लोग गिरफ्तार हुए हैं।
|