बोलीवुड
मल्लिका शेरावत दिखेंगी अब बराक ओबामा की फì
बॉलीवुड , मल्लिका शेरावत , हॉलीवुड , बाराक ओबामा , लव , बाराक बॉलीवुड की हॉट गर्ल मल्लिका शेरावत ने एक और हॉलीवुड फिल्म हासिल की है। यह फिल्म अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर आधारित होगी। खबर है कि मल्लिका शेरावत डग मैक हेनरी की इस फिल्म का नाम लव, बाराक होगा। यह फिल्म अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा पर आधारित होगी। यह एक रोमांटिक पॉलिटिकल कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में मल्लिका के किरदार का नाम अरेथा गुप्ता है जो कि सान ड्ड्रञ्ैंसिस्को की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस से प्रेरित है। अपने रोल को दमदार बनाने के लिए मल्लिका अपनी अंग्रेजी को ठेठ अमेरिकी बनाने पर खासी मेहनत कर रही हैं। यह फिल्म पिछले साल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौर पर आधारित होगी। इसमें डेमोटिक कैंपेन में शामिल एक वॉलंटियर के विपक्षी पार्टी के वॉलंटियर से प्रेम प्रसंग को दिखाया गया है।
|