ताजा समाचार
पुणे में होनेवाला था मुंबई का आतंकी हमला
मुंबई । मुंबई पर पिछले साल २६ नवंबर को हुए आतंकी हमले की पुनरावृाि पुणे में भी करने की योजना थी। लश्कर-ए-तोएबा के संदेहास्पद आतंकी डेविड हेडली ने इस तरह की योजना बनाई थी और संभावित हमले के लिए कोरेगांव पार्क में छाबाड़ हाउस में वह इसे अमल में लानेवाला था। पुणे में ज्यू केंद्र को मुख्य निशाना बनाया जाना था। कोरेगांव में ओशो आश्रम, छाबाड़ हाउस और होटल ताज ब्लू डायमंड से कुछ ही दूरी पर स्थित होटल सुर्या विला में हेडली ने १६ मार्च २००९ को ठहरा था। सुबह सवा ६ बजे होटल में चेक इन करने के बाद हेडली दूसरे दिन १७ तारीख को सुबह ८ बजे होटल छोड़ दिया था। इस होटल में वह साधारण कमरे में थहरा था और कुल १२५० रूपया का बिल अदा किया था। इससे पहले जून २००८ में उसने ओशो आश्रम में मुलाकात की थी। इन सब सूचनाओं के बाद शहर पुलिस अब छाबाड़ हाउस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुंबई पर हुये हमले से पहले हेडली ने इसी तरह की छानबीन नरीमन हाउस, ताज होटल में भी किया था। आतंकियों के पुणे पर संभावित हमले के बारे में विशेष पुलिस शाखा के उपायुक्त रवींद्र सेनगांवकर कहते हैं कि पुलिस आयुक्तञलय राष्ट्रीय संरक्षण प्रबोधिनी शापिंग माल सहित कई अन्य स्थान आतंकियों की हिट लिस्ट में हैं। उन्होंने कहा कि छाबाड़ हाउस में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है और इस कारण यहां सैकड़ों लोग आते जाते रहते हैं। उनका कहना है कि इजराइली दूतावास की ओर से मिली जानकारी के आधार पर भी जांच की जा रही है।
|