Loktej | Hindi Newspaper | Latest Hindi News from India and around the World | Add to favorites
loktej | hindi newspaper logo | Latest Hindi News from India and around the World | Loktej is published from Surat, Gujarat State, India

ताजा समाचार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल बोलीवुड व्यापार समाचार विशेष गजब दुनिया तस्वीरें

क्रिकेट

अगले साल कंगारूओं से भिड़ेगा पाक

इंग्लैंड में होगा सीरीज का आयोजन
दुबई । पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और ट्‌वेंटी-२० सीरीज खेलेगा। इस श्रृंख्ला का आयोजन इंग्लैंड में अगले वर्ष जुलाई में किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष डेविड मोर्गन ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पाकिस्तान में होने वाली सभी घरेलू श्रृंखलाएं तटस्थ स्थल पर होंगी। मोर्गन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) क्रिकेट ऑॅस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को इस सीरीज के आयोजन के लिए राजी होने पर बधाई दी है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में लगातार हो रहे आतंकी हमले के कारण दुनिया के कई देश वहां खेलने से इनकार कर चुके हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान को तटस्थ स्थलों पर सीरीज खेलनी पड़ रही है। मोर्गन ने तीनों देशों के बोर्डों के रूख की प्रशंसा करते हुए कहा कि आईसीसी यह पूरी कोशिश कर रहा है कि पाकिस्तान के हालात से क्रिकेट को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। वास्तव में होना तो ये चाहिए कि ये सभी सीरीज पाकिस्तान में होनी चाहिए लेकिन वहां के हालात को देखते हुए यह संभव नहीं है। ऐसे में अच्छी स्थिति तो यही है कि ये मैच तटस्थ स्थल पर खेले जाएं।


लोकतेज में और भी


बोलीवुड


ताजा समाचार


गजब दुनिया




हमारे साथ विज्ञापन करें | अपने सुझाव | सूचना
ताप्तीलोक पब्लिकेशन्स, गंगोत्री, न्यू सिविल रोड, सूरत - 1
2005-07 copyright www.loktej.com | Loktej | Latest Hindi News
Designed by Sri Technocrat | Best viewed in 800 X 600