ताजा समाचार
ने बढ़ाई उप्र में कांग्रेस की उम्मीदें
नई दिल्ली १८नवंबर । फिरोजाबाद लोकसभा उपचुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस नेता राजबब्बर ने उार प्रदेश में कांग्रेस के पुनःजीवन के प्रयासों को और हवा दे दी है। पार्टी महासचिव राहुल गांधी से बब्बर ने अपनी जीत के बाद पहली मुलाकात की। फिरोजाबाद और लखनऊ (पश्चिम) में कांग्रेस की जीत से साफ है कि उार प्रदेश में जातिवाद की दीवार दरक रही है। पार्टी विकास को मुद्दा बनाकर अगले विधानसभा चुनाव में उतरेगी। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा और सांसद राजबब्बर ने राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद राजब्बर ने कहा कि युवा सांसद जीत से बहुत खुश हैं। यह चाहते हैं कि कांग्रेस जीत के सिलसिले को बरकरार रखे। उप चुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस की नजर अब २०१२ के विधानसभा चुनाव पर है। उार प्रदेश समन्वय समिति जल्द ही विधानसभा चुनाव की रणनीति का खाका तैयार करेगी। समन्वय समिति की बैठक दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। इस बीच पार्टी महासचिव राहुल गांधी उप्र का दो दिवसीय दौरान कर मतदाताओं को धन्यवाद देंगे। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने प्रदेश नेताओं से साफ कर दिया है कि वह सकारात्मक राजनीति चाहते हैं।
|