खेल
पाक क्रिकेटरों को नहीं होगी वीजा समस्या
नई दिल्ली । पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण में भाग लेने की छूट मिलने के बाद आज एक और खुशखबरी मिली। आईपीएल में खेलने के लिए भारत आने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों को वीजा की समस्या नहीं होगी। सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार आईपीएल में खेलने वाले खिलाडिय़ों को वीजा जारी करने कोई समस्या नहीं है। पाकिस्तान के सात खिलाड़ी भारत में खेले गए पहले आईपीएल में खेले थे लेकिन ये क्रिकेटर इस साल दूसरे टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सके थे क्योंकि भारत सरकार ने मुंबई आंतकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच आए तनाव के चलते उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। आईपीएल के आयोजकों ने कहा था कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों का इस टूर्नामेंट में भाग लेना इस बात पर निर्भर करेगा कि उनका क्रिकेट बोर्ड अनापाि पत्र दे और सरकार अपनी स्वीकृति दे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने आईपीएल में खोलने के लिए अपने खिलाडिय़ों को अनापाि पत्र दे दिया है।
|