क्रिकेट
प्रथमश्रेणीक्रिकेट में गांगुली के १५ हजा
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने प्रथमश्रेणीक्रिकेट में १५ हजार रन पूरे कर लिए हैं। गांगुली ने कोलकाता में बंगाल के बड़ौदा के खिलाफ रणजी मैच में कल ७६ रन की पारी खेलने के साथ ही यह आंकड़ा पार कर लिया। गांगुली अपने २४३वें प्रथमश्रेणीमैच में इस आंकडे़ पर पहुंचे हैं। उनके अब २४३ मैचों से १५००९ रन हो गए हैं। जिसमें ३१ शतक और ८६ अर्धशतक शामिल हैं। गत वर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और प्रथमश्रेणीमें खेलना जारी रखा है। उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ मैच में ९७ गेंदों पर ७६ रन की अपनी पारी में १४ चौके लगाए।३७ वर्षीय गांगुली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय खेल जीवन में ११३ टेस्ट और ३११ एकदिवसीय खेले थे। प्रथमश्रेणीक्रिकेट में उन्होंने १५००० रन बनाने के अलावा १६४ विकेट भी हासिल किए हैं और १६५ कैच लपके हैं। प्रथमश्रेणीमें उनका सर्वोष्ठ स्कोर २३९ रन है जबकि गेंदबाजी में उन्होंने ४६ रन पर छह विकेट लेने का सर्वोष्ठ प्रदर्शन किया है।
|