इंटरनेशनल
इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप का झटका
जकार्ता । इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आज तडक़े जबरदस्त भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता ५.४ मापी गई। भूकंप से फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी जियोलोजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार तडक़े दो बज कर ३९ मिनट पर आया। यह बेंगकुलु से १४० किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व में ३५ किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इससे पहले ३० सितंबर को सुमात्रा द्वीप में ७.६ त्रीवता का भूकंप आया था जिसमें १००० से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
|