ताजा समाचार
आतंकी हेडली ताज होटल में भी र्किया था
मुंबई। पिछले साल २६ नवंबर को मुंबई पर हुये आतंकी हमलों में अमेरिकी नागरिक डेविड हेडली की भूमिका लगातार शक के घेरे में आ रही है। सूत्रों का कहना है कि २६/११ को मुंबई में जिन जगहों पर हमला हुआ, उनमें से एक ताज होटल में हेडली कई बार र्किया था। पुलिस सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि करते हुये बताया कि हेडली पहली बार ताज होटल के कमरा नंबर १८०९ में २८ अप्रैल २००७ से ३० अप्रैल ०७ तक र्किा था। इसके बाद २ और ३ मई २००७ तक हेडली फिर ताज होटल आया। इस बार वह कमरा नंबर ३४३ में र्किया। अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद से हेडली के बारे में शक किया जा रहा है कि उसने उन स्थानों का मुआयना किया था, जहां पर आतंकी हमले हुए थे। वह सिर्फ ताज होटल में ही नहीं, सीएसटी के नजदीक भी एक होटल में र्किा था। २६/११ को सीएसटी पर भी हमला हुआ था। हेडली के बारे में रोज हो रहे खुलासे के बावजूद फिलहाल कोई भी जांच ऐजेंसी २६/११ में उसकी भूमिका को अधिकृत तौर पर स्वीकार नहीं कर रही है।
|