ताजा समाचार
(ग्वालियर) बाल-बाल बचे मप्र के सीएम एवं गवर्
- विमान के सामने आए दो वाहन ग्वालियर । ग्वालियर विमान तल पर आज उस समय बड़ा हादसा होते होते बच गया जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं गवर्नर रामेश्र्वर ठाकुञ्र का विमान उतरते समय दो वाहन विमान तल पर आ गए थे। विमान तल पर जब कोई विमान उतर रहा होता है तब किसी भी वाहन को रनवे पर जाने की अनुमति नहीं होती है। मध्यप्रदेश सरकार का विमान उतरने की घोषणा एटीसी कर चुकी थी। जैसे ही विमान ने लैंडिंग की दो वाहन सामने आ गए। एक बार तो सबने सोच लिया कि अब सब कुञ्छ खत्म हो जाएगा, लेकिन विमान के पायलट ने एमरजेंसी ब्रेक लगाकर जैसे-तैसे विमान को रोक लिया। गवर्नर श्री ठाकुञ्र और मुख्यमंत्री श्री चौहान पर राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के कार्यक्रञ्म में शामिल होने ग्वालियर गए हुए हैं। भोपाल से दोनों ही एक विमान से ग्वालियर पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती पाटिल की अगुवानी की।
|