इंटरनेशनल
निकोल किडमैन फ्लू की गिरफ्त में
हॉलीवुड अदाकारा निकोल किडमैन ने मौसमी फ्लू की चपेट में आने के बाद अपनी केन्या यात्रा रद्द कर दी है। इस अदाकारा को इस हफ्ते केन्या की यात्रा पर जाना था। वे यूनीफेम द्वारा वहाँ महिलाओं के अधिकारों के प्रति शुरू किए गए जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने वाली थी। लेकिन, उन्होंने इसके बजाय घर में ही रहने और अपनी देखभाल करने का फैसला किया।हॉलीस्कूप डाट कॉम की खबर के मुताबिक 42 वर्षीय इस अदाकारा का वहाँ के स्कूलों और अस्पतालों का दौरा करने और महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्यक्रम था।
|