ताजा समाचार
पाक में रची गई मुंबई हमले की साजिश : निकम
मुंबई । मुंबई पर हुए आतंकी हमलों की सुनवाई के सिलसिले में विशेष सरकारी वकील उज्जावल निकम ने कहा कि हमले के दौरान आतंकवादियों और पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के बीच हुई बातचीत से साफ पता चलता है कि हमले का षडय़ंत्र पाक मे रचा गया। विशेष अदालत के बाहर हमले के संबंध में बात करते हुए निकम ने कहा कि अदालत ने हमले के दौरान नरीमन हाउस में छिपे आतंकवादियों और पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के बीच हुई वार्ता को रिकॉर्ड किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवादियों को एक निजी टेलीविजन चैनल का फोन नंबर दिया गया और कहा गया कि प्रेस के जरिये अपनी माँग का दबाव भारत सरकार पर बनाएँ। उनकी माँग थी कि बाबरी मस्जिद को दोबारा बनाया जाए, कश्मीर समस्या का हल, फिलिस्तीन के निवासियों का इसराइल द्वारा शोषण रोका जाए और इजरायल के साथ व्यापार बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि कि आतंकवादियों ने इसराइल के राजदूत सुश्री लेवी से वाशिंगटन में बात की थी, जिन्होंने भारतीय अधिकारियों से यहाँ बात की और आतंकवादियों से कहा था कि वे दो घंटे के अंदर उनसे बात करेंगे।
|