इंटरनेशनल
समुद्री डकैती रोकने चीन ने लड़ाकू जहाज बदë
दुबई । चीन ने समुद्री डकैती से ग्रस्त अदन की खाड़ी मे अपने समुद्री जहाजों को बचाने के लिए दो नए नौसैनिक लड़ाकू जहाज भेजे हैं। दोनों लड़ाकू जहाज पूर्व में तैनात लड़ाकू जहाजों का स्थान लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नए जहाजों में से एक मिसाइल से लैस है और यह आपूर्ति में लगे जहाज के साथ चलेगा। जबकि दूसरे जहाज में ७०० सदस्यों का क्रूञ्ञ् रहेगा जिसमें विशेष बल की एक युनिट और दो हेलीकाप्टर रहेंगे। गौरतलब है कि चीन ने व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए गत वर्ष २६ दिसंबर को अदन की खाड़ी में तीन लड़ाकू जहाज भेजने का अभूतपूर्व निर्णय लिया था। विश्लेषकों का कहना है कि हाल में चीन के जहाज को अपहृत कर लेने की घटना से व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हिंद महासागर में चीनी नौ सेना की तैनाती चीन के लिए आवश्यक हो गई थी। गौरतलब है कि अदन की खाड़ी लाल सागर और खेज नहर का गेटवे है।
|