इंटरनेशनल
जापान में हतोयामा की जीत
टोक्यो । जापान के चुनावों में शानदार जीत हासिल करने के बाद विपक्षी नेता यूकियो हतोयामा ने कहा कि उनकी पार्टी आम सहमति से काम करते हुए अपने राजनीतिक लक्ष्य हासिल करेगी और किसी भी प्रकार से टकराव की स्थिति से बचेगी। हतोयामा की लेफ्ट डेमोक्रेञ्टिक पार्टी ४८० सदस्यीय संसद में ३०८ सीटें हासिल की। इस प्रकार ५० वर्षो से चले आ रहे कंञ्जरवेटिव शासन को उखाड़ फेंका है। हतोयामा ने कहा कि यह एक आश्चर्यजनक आंकड़ा है, इसके बावजूद हमारा ध्यान नीतियां लागू करने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि जबरदस्त बहुमत के बावजूद हम संयमित रहकर जापानी जनता को आर्थिक मंदी सहित कई अन्य मुश्किलों से उबारेंगे। जापान आजकल भारी आर्थिक मंदी में फंसा हुआ है। हतोयामा ने बदलाव के तहत अभियान चलाया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री तारा आसो की सरकार को बदल दें।
|